Bollywood News


शाहरुख़ खान ने फैन्स से की जानवरों की मदद की अपील

शाहरुख़ खान ने फैन्स से की जानवरों की मदद की अपील
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान जितने मशहूर हैं उतने ही दरियादिल भी. कुछ दिन पहले ही शाहरुख़ और गौरी खान ने कोरोना वायरस संकट के बीच अपने पर्सनल ऑफिस को कवारेनटाइन सेण्टर बनाने के लिए बीएमसी को दिया था. उसके बाद शाहरुख़ ने इस मुश्किल समय में हजारों लोगों की मदद के लिए कई संस्थाओं के साथ मिल कर एक प्लान भी एनाउंस किया और अब बादशाह खान ने इंसानों के बाद बेजुबानों की मदद के लिए भी लोगों से आग्रह किया है.

कोरोना वायरस महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया के इंसान संकट से गुज़र रहे हैं और ऐसे लोगों की मदद के लिए हजारों - लाखों लोग आगे भी आ रहे हैं वहीँ इसी बीच कुछ जीव ऐसे भी हैं जो तड़प भी रहे हैं और अपना दुःख किसी से कह भी नहीं सकते. ऐसे ही बेजुबान जानवारों की मदद करने के लिए शाहरुख़ ने हाल ही में ट्विटर पर फैन्स से अपील की और लिखा 'दुनिया जहाँ कोविड-19 से लड़ रही है वहीँ हमें इस समय में उन्हें नहीं भूलना चाहिए जीनके पास अपनी आवाज़ नहीं है. आये ये सुनिश्चित करें की आवारा और त्याग दिए दिए जानवरों को प्यार से ट्रीट किया जाए'. देखिये -



शाहरुख़ के इस आग्रह पर कई लोग आगे आ कर अब तक जानवरों की मदद के लिए अपना योगदान भी दे चुके हैं. काम की बात करें तो शाहरुख़ की आखिरी फिल्म थी आनंद राय की 'ज़ीरो' जिसमे वे अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ के साथ दिखे थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी. फिलहाल शाहरुख़ के राजकुमार हिरानी और राज एंड डीके की फिल्म में काम करने के चर्चे हैं हालांकि किसी भी फिल्म को अब तक शाहरुख़ ने कन्फर्म नहीं किया है.

End of content

No more pages to load