Bollywood News


वीरे दी वेडिंग के सीक्वल में करीना कपूर बनेंगी स्ट्रिपर?

2018 में रिलीज़ हुई शशांक घोष की रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म 'वीरे दिन वेडिंग' करीना कपूर की कमबैक फिल्म थी जो की हिट रही थी. फिल्म के नए अंदाज़ और बोल्ड कंटेंट की काफी प्रशंसा भी हुई और साथ करीना कपूर की भी. अब 2 साल के बाद इस फिल्म के सीक्वल बनने पर चर्चा हो रही है. हालांकि इस पर काम लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद ही शुरू होगा लेकिन इससे पहले ही फिल्म से जुडी एक चटपटी खबर सामने आ रही है जो की फैन्स को गॉसिप करने पे मजबूर कर देगी.

जी हना, करीना कपूर हमें वीरे दी वेडिंग के सीक्वल में तो दिखेंगी ही लेकिन उनका किरदार क्या होगा इसका इशारा हाल ही में उनके चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' पर देखने को मिला. करीना ने अपने शो पर रिया कपूर को इनविटे किया था और उन्होंने रिया से पुछा की 'स्ट्रिपर कौन है? मुझे लगता है की ये केटेगरी तुम्हें अपने लिए लेनी चाहिए क्यूंकि शूट के टाइम पे तुम ही सबसे ज्यादा बोल्ड शॉट देने के लिए कहती हो'. इसके जवाब में रिया ने कहा 'ठीक है ये टाइटल मैं रख लेती हूँ पर मुझे लगता है की आप वीरे दी वेडिंग 2 में स्ट्रिपर बन रही हैं, मैं एक ब्रेकिंग न्यूज़ दे रही हूँ'.

अब कुछ और हो न हो लेकिन ऐसा लगता है की बातों - बातों में रिया कपूर सच में हमें एक ब्रेकिंग न्यूज़ दे गयी है जिसे सुन कर करीना के फैन्स काफी उत्सुक हैं. बता दें की 2018 में रिलीज़ हुई वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के साथ सोनम कपूर, स्वर भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में नज़र आई थी. 75 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 135 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीँ करीना हमें इस आल क्रिसमस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load