Bollywood News


डोमेस्टिक वायलेंस पर लॉकडाउन लगाने आया पूरा बॉलीवुड साथ , देखिये विडियो

डोमेस्टिक वायलेंस पर लॉकडाउन लगाने आया पूरा बॉलीवुड साथ , देखिये विडियो
कोरोना वायरस के चलते जहाँ पूरे देश में फिलहाल लॉकडाउन लगाया गया है और कोई भी बेवजह अपने घर से बहर नहीं निकल सकता है ऐसे में देश में डोमेस्टिक वायलेंस यानी की घरेलु हिंसा के मामली में काफी बड़ा इजाफा देखने को मिला है. लॉकडाउन के वैसे तो कई साइड इफ़ेक्ट हैं लेकिन एक ऐसा साइडइफ़ेक्ट है जो किसी को भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और यही मेसेज लोगों को देने के लिए अब पूरा बॉलीवुड एक साथ आ गया है.

जी, हाल ही में अनुष्का शर्मा, करण जोहर, फरहान अख्तर, विद्या बालन, माधुरी दिक्षित, विराट कोहली, दिया मिर्ज़ा, राहुल बोस समेत और भी कई सितारे एक साथ आये हैं. सभी मिलकर एक विडियो के ज़रिये ये सन्देश देते दिख रहे हैं की घरेलु हिंसा को कटाई बर्दाश्त ना करें और आपके साथ या आपके पास कहीं घरेलु हिंसा का पता लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और डोमेस्टिक वायलेंस पर लॉकडाउन लगाएं. देखिये -



ये विडियो महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जनहित में जारी क्या गया है और इसकी शूटिंग भी हर सेलेब्रिटी ने अपने - अपने घर पर रह कर ही की है. वहीँ कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन पर नज़र डालें तो ये 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 17265 मामले सामने आ चुके हैं जिनमे से 2547 ठीक हो ह्चुके हैं और 543 इस बिमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load