Bollywood News


अमिताभ बच्चन का कार्टून अवतार सुना रहा है कविता, विडियो हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन का कार्टून अवतार सुना रहा है कविता, विडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हर देशवासी की तरह फिलहाल कोरोना वायरस के लॉकडाउन की वजह से अपने घर मैं क़ैद हैं. हर किसी की तरह शहंशाह भी इन दिनों सोशल मीडिया पर पहले से काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं जिससे वे खुद तो टाइम पास कर ही रहे हैं साथ ही अपने फैन्स को भी डेली एंटरटेनमेंट का डोज़ देते रहते हैं. अमिताभ अब तक कई कविताएँ और वीडियो मेसेज फैन्स के साथ साझा कर चुके हैं और अब बारी है उनके कार्टून अवतार की.

जी हाँ, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक विडियो इन्स्टाग्राम पर साझा किया है जिसमे उनका मज़ेदार और दिलचस्प कार्टून अवतार हमें देखने को मिल रहा है. अमिताभ का ये अवतार एक कविता सुनाता हुआ दिख रहा है जिसमे अमिताभ अपने भविष्यवाणी के सच होने की बात कर रहे हैं वो भी अपने हटके अंदाज़ में. फैन्स को भी ये कविता काफी पसंद आ रही है. देखिये विडियो -



फ़िल्मी परदे पर अमिताभ हमें इस साल शूजित सरकार की 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुर्राना के साथ, नागराज मंजुले की 'झुण्ड' में, रूमी जाफरी की 'चेहरे' में इमरान हाशमी के साथ और अयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ नज़र आएँगे. हालांकि इन तीनो ही फिल्मों की रिलीज़ डेट कोरोना वायरस संकट के कारण आगे बढ़ सकती है.

End of content

No more pages to load