Bollywood News


28 करोड़ दान करने के बाद अक्षय अब आए थिएटर स्टाफ की मदद को आगे

कोरोना वायरस की महामारी से पैदा हुए संकट से लड़ने के लिए पूरी दुनिया फिलहाल एक जुट हो कर एक दूसरे की मदद को आगे आ रही है. भारत में भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है और इस बीच ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आये हैं जिनमे कई फ़िल्मी सितारे भी शामिल हैं. इन सितारों में सबसे ज्यादा दान करने वाले हैं अक्षय कुमार जिन्होंने 25 करोड़ रुपये पीएम् फण्ड में दान किये व 3 करोड़ बीएमसी को और अब वे फिर एक बार मदद को आगे आए हैं.

जी, इस बार अक्षय ने मदद का ये हाथ मुंबई के सिनेमाहॉल गैटी गैलेक्सी सिनेमाहॉल के कर्मचारियों के लिए बढाया है. इस सिनेमाहॉल के मालिक मनोज देसाई को अपने स्टाफ की की सैलरी देने के लिए लोन लेना पड़ा और ये खबर जब अक्षय कुमार तक पहुंची तो उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत ही मनोज देसाई की आर्थिक मदद करने का फैसला किया. अक्षय के इस कदम भी अब हर तरफ काफी सराहना की जा रही है.

फ़िल्मी परदे की बात की जाए तो अक्षय इस साल पूरी तरह से बुक हैं. वे हमें राघव लॉरेन्स की 'लक्ष्मी बम' में किआरा अडवाणी के साथ, रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ और उसके बाद चन्द्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज चौहान' में मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आएँगे. हालांकि सूर्यवंशी के बाद 'लक्ष्मी बम' और 'पृथ्वीराज' की रिलीज़ डेट्स कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से आगे बढ़ सकती हैं क्यूंकि तय समय पर इनका काम पूरा होना नामुमकिन है.

End of content

No more pages to load