Bollywood News


सलमान बने ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले बॉलीवुड एक्टर!

सलमान बने ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले बॉलीवुड एक्टर!
आज के दौर में जितनी किसी स्टार के लिए स्क्रीन प्रेजेंस और हिट फ़िल्में देना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और लगातार फैन्स से टच में रहना. हर कोई सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा बड़ा फैन बसे बनाना चाहता है और कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के कारण लोग और फ़िल्मी सितारे दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं जिसका सबसे बड़ा फायदा फिलहाल सलमान खान को पहुँचता दिख रहा है.

जी हाँ, सलमान के वैसे ही ट्विटर पर करोड़ों फोल्लोवर्स हैं और हाल ही में उनके फोल्लोवर्स का ये आंकड़ा ट्विटर पर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ तक पहुँच गया है. जी हाँ, और इसी के साथ सलमान खान अब ट्विटर पर दुसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं. पहले स्थान पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं जिनके ट्विटर पर 41.5 मिलियन फोल्लोवर्स हैं और तीसरे स्थान पर हैं बादशाह शाहरुख़ खान जिनके 39.9 मिलियन फोल्लोवर्स हैं. सलमान के ये मकाम हासिल करने पर उनके फैन्स और कई फ़िल्मी सितारों ने उन्हें मुबारक देते हुए नज़र आये.

बात करें फ़िल्मी परदे की तो सलमान हमें इस साल प्रभु देवा की एक्शन-थ्रिलर 'राधे' में दिशा पाटनी के साथ नज़र आएँगे. हालांकि ये फिल्म लॉकडाउन के कारण 22 मई को ईद पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी और अब हालात सामान्य होने के बाद ही इसकी नयी रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही सलमान हमें फरहाद समजी की 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े के साथ नज़र आएँगे जिसके निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और ये फिल्म हमें अगले साल के शुरुआत में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load