Bollywood News


अक्षय कुमार ने अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दान दिए इतने करोड़!

अक्षय कुमार ने अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दान दिए इतने करोड़!
दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है ऐसे में डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों समेत ऐसे कई रील लाइफ हीरोज़ हैं जो की संकट की इस घडी में रियल लाइफ हीरोज़ बन कर सामने आये हैं. कई बॉलीवुड कलाकारों ने आगे आ कर करोड़ों रुपये कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दान दिए हैं जिनमे सलमान खान, शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, प्रभास, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा समेत और भी कई सितारे शामिल हैं लेकिन नंबर 1 पर अगर कोई है तो वे हैं अक्षय कुमार.

जी हाँ, अक्षय ने पहले कोरोना से लड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की रकम दान की थी जिसके बाद उन्होंने बीएमसी को 3 करोड़ रुपये और दान दिए थे. अब फिर एक बार अक्षय ने दरियादिली दिखाते हुए मुंबई पुलिस फाउंडेशन को को 2 करोड़ रुपये की रकम का दान किया है. इसके लिए मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी खिलाड़ी कुमार का धन्यवाद किया. देखिये -



बता दें की कोरोना वायरस के अब तक दुनियाभर में 30 लाख से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिनमे से करीब 9 लाख ठीक हो चुके हैं और 2 लाख से यदा अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीँ भारत में अब तक इस वायरस से करीब 30 हज़ार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमे से 6800 से ज्यादा रिकवर करके ठीक हो चुके हैं और 934 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load