Bollywood News


नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान, मुंबई में ली आखिरी सांस

करीब 3 दशक के एक्टिंग करियर में करोड़ों लोगों को एंटरटेन करके उनके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार इरफ़ान खान अब हमारे बीच नहीं रहे. कल रात को इरफ़ान खान को कोलन इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भरती करवाया गया था जहाँ उनका आईसीयु में इलाज चल रहा था. ज़िन्दगी की ये जंग इरफ़ान आखिर हार गए और आज मुंबई में उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया.

इरफ़ान के जाने से उनके चाहनेवाले और पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. शूजित सरकार, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, रवीना टंडन, सहित कई सितारों ने ट्वीट कर इरफ़ान के जाने को बेहद दुखद बताया और इस पर शोक जताया है.











गौरतलब है की इर्र्फान खान की सईदा बेगम का भी 4 दिन पहले ही 95 साल की उम्र में निधन हो गया था. कोरोना वायरस महामारी के कारण इरफ़ान अपनी माता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे और ऐसे में इरफ़ान के जाने से उनका परिवार और चाहनेवाले और भी ज्यादा दुखी हैं.

इरफ़ान खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से की थी जिसके बाद उन्होंने 'फूटपाथ', 'आन', 'यूँ होता तो क्या होता', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'स्लमडॉग मिलियनएयर', 'न्यूयॉर्क', 'लाइफ ऑफ़ पाई', 'पान सिंह तोमर', 'पिकू', 'हिंदी मीडियम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. साल 2018 में इरफ़ान को न्यूरोइंडोक्राईन कंवर की पुष्टि हुई थी जिसका इलाज लन्दन में चल रहा था. कुछ समय पहले ही इरफ़ान अच्छा महसूस करने लगे थे इसलिए भारत लौटे थे. उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी.

End of content

No more pages to load