Bollywood News


मदर्स डे पर कार्तिक आर्यन ने दिखाईअपनी माँ की ममता, विडियो हुआ वायरल!

मदर्स डे पर कार्तिक आर्यन ने दिखाईअपनी माँ की ममता, विडियो हुआ वायरल!
कल मदर्स के मौके पर आम से लेकर ख़ास लोगों ने अपनी - अपनी माओं को इस दिन उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया. कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के कारण जितनी मेहनत हर माँ कर रही है उस कारण लोगों का प्यार माँ के लिए और ज्यादा उमड़ा और सितारों ने भी जैम कर सोशल मीडिया पर माओं को मदर्स डे की बढ़ाई दी और उनके साथ सेल्फी पोस्ट की. मगर कार्तिक आर्यन ने इस मौके पर कुछ ऐसा हटके पोस्ट किया जिसे देख कर फैन्स की हंसी नहीं रुकी.

कार्तिक द्वारा साझा किये विडियो में कार्तिक बैठे हुए कुछ काम करते नज़र आ रहे हैं और तभी दूसरी तरफ से उनकी माँ की आवाज़ आती है जो उनसे कहती हैं की सब ने मदर्स डे अपनी - अपनी माओं के साथ सेल्फी पोस्ट की है तो कार्तिक ने अब तक क्यूँ नहीं की. इस पर कार्तिक माँ से कहते हैं "मुझे एक - एक पोस्ट के लाखों मिलते हैं आप दोगे" और इस पर उनकी माँ का जो मज़ेदार जवाब आता है वो सिर्फ कार्तिक ही नहीं बल्कि हम सब ने अपनी माओं से हजारों बार सुना होगा. देखिये विडियो -

View this post on Instagram

Maa ki Mamta ❤️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



कार्तिक समेत और भी कई बॉलीवुड सितारों ने मदर्स डे पर अपनी माओं के इस दिन विश किया और उन्हें उनके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद कहा. वही बात करें फ़िल्मी परदे की तो कार्तिक इस साल हमें अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' में किआरा अडवाणी और तब्बू के साथ नज़र आएँगे जो की 31 जुलाई को रिलीज़ होगी. इसके अलावा कार्तिक हमें कोलिन डीकून्हा की दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ भी दिखेंगे जिसकी रिलीज़ डेट फ़िलहाल घोषित नहीं हुई है.

End of content

No more pages to load