Bollywood News


सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, प्रवासी मजदूरों को बसों से भेजा घर

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, प्रवासी मजदूरों को बसों से भेजा घर
मुसीबत की घडी में कितने ही बॉलीवुड सितारों को फ़िल्मी परदे पर हीरोज़ की भूमिका निभाते हैं आज असल ज़िन्दगी में भी ये हीरो बन कर उभरे हैं. कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से इस समय हर कोई तकलीफ से गुज़र रहा है मगर सबसे ज्यादा तकलीफ में अगर कोई है तो वे हैं वो लोग जो इस समय अपने - अपने घरों से दूर हैं. ऐसे मजदूरों की मदद करने के लिए और उन्हें घर भेजने के लिए सरकार तो कदम उठा ही रही है हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने दरियादिली दिखाते हुए इन्हें घर भेजने के लिए बसों का इंतज़ाम किया.

सोनू ने बीते कल मुंबई से सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए कर्नाटक वापस भेजने के लिए 10 बसों और खाने - पीने के सामान का पूरा इंतज़ाम किया. सोनू ने इस काम के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारों से संपर्क साध कर सभी ज़रूरी इजाज़त ली और उसके बाद ही इस नेक काम को अंजाम दिया जा सका. सोनू ने इस बारे में बात करते हुए कहा "उन सब को घर जाते हुए खुश देख कर बहुत अच्छा लगा, हम और लोगों को ओड़िसा, झारखंड , उत्तर प्रदेश और बिहार भेजने की भी तैयारी कर रहे हैं, फिलहाल उनका पेपरवर्क जारी है और सब ठीक रहा तो हम उन्हें भी कल ही घर भेजेंगे".

बता दें की सोनू सूद ने अपने कुछ दोस्तों और टीम के साथ मिल कर ये काम किया जिसमे उन्होंने करीब 350 मजदूरों को अब तक उनके घर भेज दिया है. बात करें फ़िल्मी परदे की तो सोनू हमें इस साल चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' में चाँद बरदाई के किरदार में नज़र आएँगे. फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और साथ ही संजय दत्त, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. पृथ्वीराज इस साल नवम्बर में रिलीज़ होनी थी मफर कोरोना वायरस को देखते हुए ऐसा होना अब मुश्किल है.

End of content

No more pages to load