Bollywood News


बोनी कपूर के घर के 2 और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

बोनी कपूर के घर के 2 और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस हर जगह अपने जड़ें फैला रहा है चाहे वह किसी गरीब का घर हो या किसी अमीर का बँगला. कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर ये बात साझा की थी की उनके घर पर काम करने वाले एक का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उसे कवारेनटीन सेण्टर भेज दिया गया था. ये मामला सामने आने के बाद से बोनी कपूर व् उनका परिवार खुद सेल्फ कवारेनटीन में चले गए हैं लेकिन उनके लिए बुरी ख़बरों का सिला यहीं थमा नहीं है.

स्पॉटबॉय.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 23 वर्षीय चरण साहू नाम के शख्स का कोरोना वायरस टेस्ट पोसित्वे आने के बाद अब बोनी कपूर के घर में काम करने वाले दो और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट अब पॉजिटिव पाया गया है. कोरोना वायरस के 3 केस सामने आने के बाद अँधेरी ईस्ट स्थित बोनी कपूर की सोसाइटी ग्रीन एकर्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.

बता दें की पहला मामला सामने आने पर ही बोनी ने सम्बंधित अधिकारियों और बीएमसी को सूचित किया था और ये सुनिश्चित किया था की उनके घर के बाकी सदस्य व कर्मचारी सफाई के ज़रूरी निर्देशों का पालन करें. फिलहाल बोनी कपूर और उनकी बेटियाँ जान्हवी व् ख़ुशी कपूर अपने घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं. फिलहाल भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1 लाख 18 हज़ार मामले सामने आये हैं जिनमें से 48534 रिठीक हो चुके हैं तो वहीँ 3583 लोग अपनी जाना गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load