Bollywood News


शर्मन जोशी दिखेंगे नेटफ्लिक्स की साइको-थ्रिलर सीरीज़ 'पेंटहाउस' में

शर्मन जोशी दिखेंगे नेटफ्लिक्स की साइको-थ्रिलर सीरीज़ 'पेंटहाउस' में
'रंग दे बसंती', 'गोलमाल' व '3 इडियट्स' जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए मशहूर शर्मन जोशी लम्बे समय से किसी दमदार किरदार में नज़र नहीं आये हैं जिसका उनके फैन्स उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं. मगर अब जल्द ही फैन्स की ये ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है क्यूंकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानी जाए तो शर्मन जल्द ही एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर सीरीज़ में नज़र आने वाले हैं जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान करेंगे.

अब्बास - मस्तान का थ्रिलर फिल्मों के मामले में ट्रैक रिकॉर्ड काफी दमदार रहा है ऐसे में शर्मन का उनके साथ जुड़ना काफी एक्साइटिंग है. 'पेंटहाउस' नाम की ये वेब सीरीज़ हमें नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी जिसमें शर्मन मुख्य भूमिका में दिखेंगे और उनके साथ एक अछि-खासी सप्पोर्टिंग कास्ट भी होगी जिनके बारे में जल्द खुलासा किया जा सकता है.

फ़िल्मी परदे पर शर्मन का आगामी लाइन अप काफी तगड़ा है. वे 2006 की हित कॉमेडी फिल्म 'टॉम डिक एंड हैरी' के सीक्वल 'टॉम डिक एंड हैरी 2' में आफताब शिवदासानी, जिमी शेरगिल पूजा चोपड़ा, अमायरा दस्तूर और सना खान के साथ दिखेंगे. साथ ही वे संजय गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम, इमरान हाश्मी, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के साथ दिखेंगे. दोनों ही फिल्मों कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ गयी हैं.

End of content

No more pages to load