Bollywood News


टी-सीरीज़ की 'हनुमान चालीसा' ने यूट्यूब पर बनाया ये रिकॉर्ड!

टी-सीरीज़ की 'हनुमान चालीसा' ने यूट्यूब पर बनाया ये रिकॉर्ड!
जब से देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगाया गया है तबसे लोग इस मुश्किल और संकटभरे समय से निजात पाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. संकट की घडी में लोगों का झुकाव आध्यात्म की तरफ ज्यादा है जिसका सुबूत है दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' के रीटेलीकास्ट का टीवी के सभी रिकॉर्ड तोडना. इसी बीच अब एक और अध्यात्म से जुड़े गीत ने भी यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

बात हो रही है टी-सीरीज़ की हनुमान चालीसा की जिसे रोजाना लाखों बार सुना जाता है. लॉकडाउन और कोरोना संकट के कारण लोगों ने भगवान को पहले से कहीं ज्यादा याद किया है और इसी का नतीजा है की हानुमन चालीसा ने यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया पहला अध्यात्मिक भजन बन गया है. इस बात की जानकारी गुलशन कुमार ने ट्वीट करके दि और लिखा "पापा की शुभकामनाएं हमेशा ही साथ रहें हम आगे भी इस तरह के मुकाम हासिल करते रहें". देखिये -



बता दें की हनुमान चालीसा के विडियो में टी-सीरीज़ का संस्थापक गुलशन कुमार नज़र आये थे और ये विडियो 90 के दसका में फिल्माया गया था जिसे भजन गयाक हरिहरन ने अपनी आवाज़ दि थी. देखिये विडियो -



हनुमान चालीसा के विडियो को यूट्यूब पर 2011 में अपलोड किया गया था और 1 बिलियन का आंकड़ा इस भजन गीत ने 9 साल में छुआ है जिसका श्रेय लॉकडाउन के कारण लोगों की भगवान् में पहले से ज्यादा बढ़ी आस्था को भी जाता है.

End of content

No more pages to load