Bollywood News


पहली बार एक साथ दिखेगी रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी?

पहली बार एक साथ दिखेगी रणवीर सिंह और  कैटरीना कैफ की जोड़ी?
हिंदी सिनेमा जगत में रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी जल्द एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार रोमांस करती नजर आ सकती है। खबर है की दोनों जोया अख्तर की आगामी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं जो की एक गैंगस्टर-ड्रामा होगी| फ़िल्मी गलियारों से आई खबर के अनुसार निर्देशक ज़ोया अख्तर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' जैसी हिट फिल्मे करने के बाद अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रही हैं|

जोया अख्तर की रणवीर सिंह के साथ यह तीसरी फिल्म होगी जबकि कैटरीना के साथ दूसरी | ज़ोया और कैटरीना दोनों काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं इसलिए इस फिल्म की कहानी के बारे में ज़ोया ने कैटरीना को सब कुछ पहले ही बता दिया था| जब रणवीर सिंह को इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उनको बहुत पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म के लिए हाँ कर दी| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉकडाउन के बाद रणवीर सिंह सबसे पहले अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज़ डेट के बारे में सोचेगें और उसके बाद जोया की फिल्म की शूटिंग शुरू करेगें|

फिलहाल रणवीर के फैन्स उनकी आगामी फिल्म "83" को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है| इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएगें| 83 की नयी रिलीज़ डेट के बारे में अभी निर्णय नही लिया गया है| वहीं अभिनेत्री कैटरीना कि बात करें तो वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार फिल्म "सूर्यवंशी" में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है| इस फिल्म की नयी रिलीज़ डेट के बारे में भी अभी कोई मुख्य जानकारी प्राप्त नही हो पाई है|

End of content

No more pages to load