Bollywood News


शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा ने लिखा रोमांटिक नोट

शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा ने लिखा रोमांटिक नोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोमवार को अपना 45वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी | इस मौके पर उनके पति राज कुंद्रा ने उनके लिए एक रोमांटिक नोट साझा किया जिसमे उन्होंने लिखा 'मेरी डार्लिंग वाइफ, आप वे महिला है जिसने अपने प्यार से मेरे ज़िन्दगी बदल दी' लिखकर शिल्पा को इस ख़ास मौके पर बधाई दी |

शिल्पा का जन्म 1975 में मंगलौर में हुआ था| एक्टिंग के अलावा शिल्पा कमाल का डांस भी करती है और वे अपने स्कूल में वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी है , इसके इलावा शिल्पा कराटे में ब्लैक बेल्ट भी है | देखिये राज कुंद्रा का ट्वीट



शिल्पा ने 'बाज़ीगर' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'धड़कन' को दर्शको ने काफी पसंद किया | इसके साथ ही शिल्पा ने अमेरिकन रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' का भी हिस्सा रह चुकी है जिसकी वे विनर भी थी | शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की और 3 साल बाद 2012 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वियान रखा | फिल्मों से दूरी बनाने के बाद शिल्पा ने अपने योग स्किल्स को नया मोड़ दिया, उन्होंने योग को लेकर डीवीडी लॉन्च भी की जिसे लोगों ने काफी पसंद किया|

End of content

No more pages to load