Bollywood News


अक्षय और आयुष्मान के फैन्स के लिए खुशखबरी, जल्दी रिलीज़ होंगी ये फ़िल्में

अक्षय और आयुष्मान के फैन्स के लिए खुशखबरी, जल्दी रिलीज़ होंगी ये फ़िल्में
कोरोना वायरस के कारण जहाँ सारे देश के सिनेमाघर बंद है, वहीँ अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुड न्यूज़ ' और आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होने को तेयार है, लेकिन यह फिल्मे भारत में नहीं, बल्कि दुबई में रिलीज़ होने के लिए तैयार है|

जी हाँ, ये दोनों फिल्मे 11 जून को दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी जो की वहां के फैन्स के लिए खुशखबरी है | कोरोना वायरस के कारण बहुत देश प्रभावित हुए है, जिनमे से दुबई भी एक है| दुबई में जनजीवन अब सामान्य हो रहा है, इसलिए वहाँ पर सिनेमाघर 27 मई से खुल गए थे | अब ये दोनों फिल्मे 'गुड न्यूज़' और 'ड्रीम गर्ल ' दुबई के सिनेमाघरों में फिर से धमाका करने के लिए तेयार है|



इस बारे में जब अक्षय से बात की गयी तो उन्होंने कहा की दुबई से उन्हें हमेशा प्यार मिला है| उन्होंने कहा ये फिल्मे मनोरंजक फिल्मे है और इनका अब रिलीज़ होना इस लिए जरूरी है क्योंकि लोगों को अब इस मुश्किल घड़ी में मनोरंजन की ज्यादा जरूरत है|

End of content

No more pages to load