Bollywood News


जलपरी से कम नहीं लग रही कैटरीना कैफ, साझा किया ये विडियो

जलपरी से कम नहीं लग रही कैटरीना कैफ, साझा किया ये विडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैन्स के लिए अक्सर नई - नई वीडियो शेयर करती रहती है| इससे पहले भी कैटरीना लॉकडाउन के दौरान घर में सफाई करते हुए और घर के बाकी काम करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके सुर्खिया बटोर चुकी हैं| हाल ही में कैटरीना ने फैन्स को अपने जलपरी अवतार से भी मिलवाया |

कैटरिना ने इन्स्टाग्राम पर एक पुरानी वीडियो शेयर की, जिसमे वो समुद्र में व्हेल मछली के साथ गोटा लगा कर किसी जलपरी की तैरती हुई नज़र आ रही हैं | कैटरीना ने ये थ्रोबेक वीडियो 'वर्ल्ड ओशन डे' पर शेयर की और लिखा 'Verified #tb to A beautiful day in the ocean 🌊 with my most incredible friend 🐳' |. देखिये -



अगर हम फिल्मों की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान के साथ 'भारत ' मूवी में नज़र आई थी| वहीं उन्हें अपनी आनेवाली फिल्म 'सूर्यवंशी' का बेसब्री से इंतजार है, जिसमे वो अक्षय कुमार के साथ नज़र आयेंगी | इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है|

End of content

No more pages to load