Bollywood News


जिम्मी शेरगिल स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज़ 'योर ऑनर' का ट्रेलर रिलीज़

जिम्मी शेरगिल की इमेज बॉलीवुड में चाकलेटी हीरो की है, लेकिन वो जल्द ही नई वेब सीरीज़ 'योर ऑनर ' में अलग तरह का किरदार निभाने जा रहे है| जिम्मी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपनी एक्टिंग के दम पर बनाई है| उन्होंने कॉमेडी से लेकर विलेन का किरदार बहुत बखूबी से निभाया है| हाल ही में उनकी इस नई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ हुआ|

वेब सीरीज 'योर ऑनर' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है| इस वेब सीरीज़ में जिम्मी के अलावा मीता वशिष्ठ और वरुण बडोला नज़र आएंगे | इसमें जिम्मी एक जज की भूमिका में नज़र आएंगे| यह ट्रेलर देखने में बहुत मज़ेदार है और इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है | 'योर ऑनर' को सोनी लाइव पर रिलीज़ किया जायेगा| देखिये ट्रेलर -



योर हॉनर का निर्देशन किया राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक ए निवास द्वारा किया गया है और जिमी के फैन्स में ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही इसे देखने के लिए काफी उत्सुकता है | जिम्मी ने अपने कैरिएर की शुरुआत 1996 में आई मूवी 'माचिस' की थी| इस फिल्म को गुलज़ार ने डायरेक्ट किया था| इसके बाद आई मूवी 'तनु वेड्स मनु' में भी उनके रोल को काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load