Bollywood News


ये होगी सुशांत की आखिरी फिल्म, रिलीज़ से पहले ही कह गए दुनिया को अलविदा

हिंदी सिनेमा के लिए साल 2020 एक बार फिर से बहुत बुरी खबर लेकर आया है | सुशांत के जाने की खबर को जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया | टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग को साबित करने के बाद फिल्मों के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा क्यों किया उनके फैंस को ये बात अभी तक समझ नहीं आई है| सिल्वर स्क्रीन पर कई हिट फिल्म दे चुके सुशांत आखिरी बार मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'दिल बेचारा' में दिखाई देंगे।

सुशांत पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर ही चर्चा में बने हुए थे, यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन कि वजह से इसकी रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया था| इस फिल्म में फैंस को सुशांत और संजना सांघी का जबरदस्त रोमांस देखने को मिलने वाला है। यह पहला मौका होगा जब सुशांत और संजना दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे लेकिन दुःख की बात ये है की इसके रिलीज़ होने से पहले ही सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देखिये फिल्म का पोस्टर -



सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'कई पो चे' से की थी। सुशांत ने अपने अभी तक के करियर में कई अवॉर्ड भी जीते जैसे, इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड और स्क्रीन अवॉर्ड आदि। इस अभिनेता का 34 साल की छोटी सी उम्र में इस तरह से दुनिया से जाना हर किसी को परेशान कर रहा है, इस समय बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआएं कर रहा है।

End of content

No more pages to load