Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने साझा की मज़ेदार तस्वीर, लिखा 'ज़िन्दगी आइसक्रीम है'

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी की झलकियों को अपने प्रशंसकों संग साझा करने के साथ ही वह इस मंच पर कई बार कुछ प्रेरक बातें भी बताते नजर आते हैं। अमिताभ ने हाल ही में एक ऐसी ही मज़ेदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें उन्हें हाथ में एक गर्म पेय को थामे देखा जा सकता है।

तस्वीर के साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, "Life be that icecream in a cone or that stirred warm drink .. consume it before it melts or gets cold ..!" | इसके पिघलने या ठंडा होने से पहले इसका सेवन कर लीजिए|



अभी कुछ ही दिनों पहले अमिताभ और आयुष्मान की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई है| इस फिल्म को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर पर उन्होंने शोक जताते हुए एक पोस्ट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी क्या चीज या किस तरह की मानसिकता होती है, जो इंसान को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर देती है, यह एक रहस्य ही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि इतना सब कुछ हासिल करने के बाद अपनी जिंदगी को खत्म करना स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकते हुए मृत पाए गए थे।

End of content

No more pages to load