Bollywood News


अमिताभ बच्चन को याद आई पिता की बात, कहा 'मन का न हो तो ज्यादा अच्छा'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का उनके पिता के काफी करीब थे| वह उनकी लिखी 'मधुशाला ' को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है| उनका रिश्ता उनके पिता के साथ कैसा था, यह सभी जानते हैं| दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे और अमिताभ उम्र के इस पड़ाव पर भी अक्सर अपने पिता को याद करते रहते हैं| बिग बी ने हाल ही में फिर अपने पिता को याद करते हुए अपने पिता की लिखी कुछ पंक्तियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं|

अमिताभ ने लिखा, "मन का हो तो अच्छा; मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा" बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ में नहीं आया| जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है| फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया| "अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा, इसलिए ज्यादा अच्छा|

View this post on Instagram

`मन का हो तो अच्छा ; मन का ना हो तो ज़्यादा अच्छा " बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया , तो समझ में नहीं आया । जो मन का ना हो वो ज़्यादा अच्छा कैसे हो सकता है । फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया । 'अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है , तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है , और ईश्वर हमेशा , तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा , इस लिए ज़्यादा अच्छा !'

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



वही अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाये तो सबसे पहले ब्रह्मास्त्र उनकी रिलीज़ होने वाली फिल्म है| जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रहे हैं| अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था| लेकिन लॉकडाउन के चलते न सिर्फ फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी बल्कि इससे जुड़ा सारा काम भी ठंडे बस्ते में चला गया| पिछले दिनों रिलीज हुई अमिताभ की गुलाबो सिताबो में लोगों ने उनके रोल को बहुत पसंद किया है|

End of content

No more pages to load