Bollywood News


'अभय 2' वेब सीरीज में क्रिमिनल बनेगे राम कपूर, दिखेगा खूंखार अवतार

जी5 अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ 'अभय 2' को जल्द लेकर आ रहा है| इसमें टीवी के मशहूर एक्टर, राम कपूर जो कि हमेशा पॉजिटिव रोल में दिखते है पहली बार खूंखार क्रिमिनल के रूप में दिखेंगे | अभय 2 एक रियल क्राइम स्टोरी से प्रभावित है| जहां डिटेक्टिव अभय प्रताप (कुणाल खेमू) को सीरियल किलर्स और क्रिमिनल मास्टरमाइंड्स से दो चार हाथ होना पड़ता है|

अभय 2 का टीज़र जारी हो गया है जिसमे राम कपूर काफी खूंखार रोल में दिख रहे हैं | इसमें राम कपूर और कुणाल खेमू के बीच जंग देखती ही बनती है| अक्सर रोमांटिक रोल में दिखने वाले राम कपूर को देख एक बार तो आप भी डर जायेंगे |. इस वेब सीरीज के एक सीन में वे खून से लथपथ हैं और स्माइल देते हुए दिखते हैं| राम कपूर का ये अवतार देखकर फैंस की सीरीज देखने की उत्सुकता बढ गयी हैं| कुनाल खेमू ने टीज़र ट्वीट करके शेयर किया -

अभी इस वेब सीरीज की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है| इस वेब सीरीज को केन घोष ने डायरेक्ट किया है| इसमें राम कपूर, कुणाल खेमू के अलावा संदीप धर, दीपक तिजोरी भी भूमिकाएं निभाएंगे|

अभय के पहले सीजन में भी कुणाल खेमू थे| पहले सीजन को दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था| संभावना जताई जा रही है कि दूसरे सीजन में राम कपूर की वजह से ज्यादातर टीवी ऑडियंस इस सीरीज को देखना पसंद करेंगे|

End of content

No more pages to load