Bollywood News


विश्व योगा दिवस पर उर्वशी रौटेला की इस तस्वीर ने लगाई फैंस के दिलों में आग!

एक्ट्रेस उर्वशी अपनी हॉट और फिट फिगर के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं| उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ने भी सबको योग के लिए प्रेरित करने का काम किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक बॉल के साथ योग करती काफी हॉट दिख रही हैं और उर्वशी का यह फोटो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए कैप्शन में फैन्स को विश्व योग दिवस और वर्ल्ड म्यूजिक डे की भी बधाई दी । देखिये पोस्ट -



उर्वशी रौटेला ने अपने करियर की शुरुवात हिंदी सिनेमा में एक्शन-रोमांस पर आधारित फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से की थी| इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया'को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपनी इस फिल्म का एक पोस्टर भी फैंस के साथ साझा किया था और उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बड़ी बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं जो की जी५ पर देखने को मिलेगी।

End of content

No more pages to load