Bollywood News


फादर्स डे के मौके पर अक्षय कुमार ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

फादर्स डे के मौके पर सभी लोग अपने पिता को याद कर इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं वहीं, इस बार कई ऐसे पोस्ट भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले, जहां पिता अपने बच्चों को शुक्रिया बोल रहे हैं। इनमें से एक नाम है बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार का, जिन्होंने अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी नितारा को गोद में लिए हुए हैं और वह बड़े आराम से सो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है, इस फोटो में अक्षय ने अपनी बेटी को गोद में उठा रखा है और वह बड़े ही आराम से सो रही है। इस पोस्ट को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि, '' मुझे पक्का विश्वास है, जब आप अपने बच्चे को अपनी गोद में सोते हुए देखते हैं, तो ये अनुभव उतनी ही शांति देता है जितना योगा करना देता होगा। सभी को फादर्स डे और अंतर्राष्ट्रीय योग डे की बधाई। देखिये तस्वीर -



अगर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो , आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार फिल्म 'सूर्यवंशी' में लोगों को एंटरटेन करते नजर आएगें। इस फिल्म में कटरीना कैफ भी उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं , यह फिल्म 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी , परन्तु कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया हैं है। अक्षय के फैंस उनकी इस फिल्म का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load