Bollywood News


फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में विकी कौशल का नया लुक आया सामने!

पिछले साल, जब विक्की कौशल की आगामी बायोपिक फिल्म से फील्ड मार्शल सैम मानकशॉ के रूप में उनका फर्स्ट लुक सामने आया था तो सब उन्हें देखते ही रह गए थे| फैन्स उन्हें इस फिल्म में देखने के लिए उत्सुक हैं और अब उनकी उत्सुकता बढ़ाने के लिए फिल्म से विकी का नया लुक भी सामने आ गया है |

जी हाँ, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस बायोपिक के निर्माताओं ने विक्की कौशल का एक और लुक फैन्स के साथ साझा किया जिसे देख कर फैन्स की उत्सुकता इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा बढ़ गयी है | विकी कौशल ने अपना ये नया लुक ट्विटर पर साझा किया, देखिये -



इस बायोपिक का निर्देशन राज़ी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली निर्देशक मेघना गुलज़ार कर रही हैं जिसके निर्माता हैं रॉनि स्क्रूवाला और ये फिल्म हमें अगले साल फिल्मी परदे पर देखने को मिल सकती है |

End of content

No more pages to load