Bollywood News


सुष्मिता की 'आर्या' को प्रमोट कर बुरे फसे सलमान खान!

कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में सिनेमाघर बंद पड़े हैं और आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी फिल्ममेकर्स द्वारा रोक दी गयी है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या रिलीज हुई थी ,जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। सलमान खान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी ,जिसमें वह सुष्मिता सेन की फिल्म आर्या को प्रमोट करते दिखे थे , इस वीडियो को देखकर लोगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था , उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' स्वागत तो करो आर्या का , क्या गजब का कमबैक क्या गजब का शो ! सुष्मिता सेन को बधाई और बहुत सारा प्यार ''। इस पोस्ट के बाद तो लोगों ने सलमान को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है , एक यूजर्स ने उनको कहा कि फिर आ गए तुम भीख मांगने। देखिये वीडियो -



अगर सलमान खान के वर्कफ़्रंट की बात करें तो , वह फिल्म ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ' में लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है , सलमान के साथ दिशा पाटनी , रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे ऐक्टर्स भी अपने किरदारों से लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load