Bollywood News


दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है अक्षय-रणवीर की 'सूर्यवंशी' और '83'

बॉलीवुड गलियारे से एक बड़ी खुशखबरी हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए सामने आ रही है, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' को बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। मूवी क्रिटिक तरन आदर्श ने हाल ही में ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि, फिल्म सूर्यवंशी को इस दिवाली और 83 को इस क्रिसमस पर थिएटर में रिलीज किया जा रहा है।

तरन आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि , '' बड़े बजट की फिल्में 'सूर्यवंशी' और '83' को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है , उन्होंने आगे बताया कि, पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को इस दिवाली पे और रणवीर सिंह की फिल्म '83' को क्रिसमिस पे रिलीज किया जा सकता है। यह खबर सुनकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देखिये पोस्ट -





रोहित की शेट्टी के निर्देशन में तैयार फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ भी अहम भमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था, परन्तु फैंस की बढ़ती डिमांड के अनुसार इस फिल्म को जल्द रिलीज किया जा सकता है।

वहीं अगर बात करें, कबीर खान के निर्देशन में तैयार 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म ' 83' की जो क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है , इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी , परन्तु कोरोना के कारण इसे भी पोस्टपोन कर दिया गया था।

End of content

No more pages to load