Bollywood News


विद्युत जामवाल ने कहा 'आगे लम्बी दूरी तय करनी है', सपोर्ट में आई जेनेलिया डिसूज़ा!

विद्युत जामवाल ने कहा 'आगे लम्बी दूरी तय करनी है', सपोर्ट में आई जेनेलिया डिसूज़ा!
सोमवार को जब डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने वर्चुअल इवेंट के जरिए अपने मंच पर सात बड़ी फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा करनी थी | इस दौरान अभिनेता विद्युत को (OTT release panel) प्रेस कॉन्फ्रंस में आमंत्रित नहीं किया गया था | रिलीज होने वाली सात फिल्मों में से एक फिल्म ' खुदा हाफिज़ ' विद्युत की भी है | नजर अंदाज करने की वजह से अभिनेता काफी खफा नजर आए थे , अब उनके सपोर्ट में जेनेलिआ डिसूजा भी आ गयी हैं |

हाल ही में जेनेलिआ डिसूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विद्युत को अपना समर्थन देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''हर फिल्म बहुत प्यार, बहुत पसीने से और बहुत सारे लोगों कि मेहनत से बनती है| इसके बदले थोड़ा सा सम्मान पाने की, एक निमंत्रण पाने की अपेक्षा करना जायज है , लेकिन कभी-कभी जिंदगी भी हमारे साथ सही नहीं करती है , आगे बढ़ते रहो मेरे दोस्त'' | देखिये पोस्ट -



अगर विद्युत जामवाल के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह ,फारुख कबीर के निर्देशन में बनाई गई फिल्म ' खुदा हाफिज़ ' में अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी समय से सुर्ख़ियों में चल रहे हैं | विद्युत के अलावा कुणाल खेमू भी (OTT release panel) प्रेस कॉन्फ्रंस पैनल का हिस्सा नहीं थे , वह भी आमंत्रण न मिलने की वजह से काफी दुखी नजर आए थे और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी|

End of content

No more pages to load