प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड कमबैक के साथ 2019 में रिलीज हुई शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक ' में नजर आई थीं | इस समय वह अमेजन प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही हैं , उनके फैन्स शो के शुरू होने का इतज़ार कर रहे हैं |
प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ साइन की करोड़ों की डील, टीवी शो पर आएगीं नजर!
Thursday, July 02, 2020 17:52 IST
बॉलीवुड ऐक्टर्स प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं , वह बहुत जल्द कुछ बड़ा धमाका करने वाली हैं | हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम के साथ कई मिलियन डॉलर्स की डील साइन की है | इस बात की जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है| सोशल मीडिया पर इस डील को लेकर प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों बटोर रही हैं |
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अमेजन प्राइम के साथ एक 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर टीवी डील को साइन किया है | प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ,''एक एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मैंने हमेशा टैलेंट के लिए खुली सोच रखी है, जिसमें दुनियाभर से प्रतिभा अच्छा कंटेंट पा सके और इसमें भाषा की बंदिश ना हो | उन्होंने आगे लिखा कि अपने 20 साल के करियर और 60 फिल्मों को याद करते हुए मैं आशा करती हूँ कि मैंने इस चीज को हासिल करने के लिए सही रास्ता चुना है ''| उनकी इस बिग डील के साथ प्रियंका के फैन्स काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं | देखिये पोस्ट -