Bollywood News


मनाली की हसीन वादियों में परिवार के साथ खुशनुमा मिज़ाज में दिखी कंगना रनौत!

कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच, कंगना रनौत अपना कीमती समय मनाली में परिवार के साथ बिता रही हैं। हाल ही में, कंगना की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जहाँ वह परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने मनाली की हसीन वादियों में एक पिकनिक टूर का आयोजन किया है।

इस वीडियो में कंगना नदी के ठंडे पानी पर शराब का गिलास पकड़ते हुए, घास पर लुढ़कते हुए, भतीजे पृथ्वी के साथ खेलते हुए, लता मंगेशकर-मोहम्मद रफ़ी के गाने छूप गए सारे नाज़रे पर नृत्य करते हुए दिखाई दे रही हैं। कुल मिलाकर, पूरे वीडियो में कंगना और उनका परिवार फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत की टीम ने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कंगना ने अपने परिवार के लिए एक पिकनिक का आयोजन किया, और लॉकडाउन के कारण, घाटी में कोई पर्यटक नहीं हैं। परिणाम? घाटी में स्वतंत्रता से भरा और खुशहाल समय?" जो व्र्षों में नहीं देखा है। प्रकृति के पास हमे स्वस्थ रखने का तरीका है, बस हमें इसकी तलाश करने की आवश्यकता है" । देखिये वीडियो -



कंगना रनौत आखरी बार बड़े पर्दे पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में जस्सी गिल और ऋचा चड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी । आने वाले समय में वह , विजय ए एल निर्देशित फिल्म 'थलाइवी', रजनीश घई निर्देशित फिल्म 'धाकड़', और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में दर्शकों को अपने अभिनय से दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load