Bollywood News


आयुष्मान खुराना ने पंचकूला में लिया अपना एक और घर!

सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की शर्तों में ढील दिए जाने के बाद आयुष्मान खुराना अपने घर चंडीगढ़ वापस आ गए हैं। अभिनेता को हाल ही में उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पंचकूला तहसील कार्यालय में देखा गया था। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने सेक्टर 6, पंचकूला में एक नई कोठी खरीदी है और उसी की कागजी कार्यवाही के लिए दोनों वहां गए थे।

इस समय आयुष्मान साइकिल पर शहर की सवारी करने में अपने समय का उपयोग कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी कर्मिक साइकिल के साथ कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया था। देखिये -



आयुष्मान खुराना आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर हितेश केवल्या निर्देशित फिल्म ' शुभ मंगल ज्यादा सावधान ' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला था। आने वाले समय में वह , राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म ' गूगली ' में नजर आने वाले हैं , उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load