Bollywood News


अंकिता लोखंडे ने जलाया सुशांत के नाम का दिया?

14 जून 2020, इन दिन की शुरुआत हुई एक बेहद बुरी खबर से जब बॉलीवुड का एक उभरता हुआ सितारा, सुशांत सिंह राजपूत ने खुदखुशी कर ली और वे अब हमरे बीच नहीं रहे| इस खबर ने वो हर इंसान जो सुशांत को तहे दिल से चाहता है, सबकी आँखें नाम कर दीं| इसके बाद से ही सुशांत के फैन्स ने हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके पुरानी पोस्ट्स, वीडियोज़ शेयर करते हुए अपना दुख वयक्त करने लगे| पर आज तक एक बात सबके मन में खटकती रही की सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने आखिर सुशांत के लिए क्यों कुछ नहीं बोला?

आज सुशांत को गए हुए पूरा एक महीना बीत गया है और बॉलीवुड जगत के कई मशहूर सलेब्स जैसे रिया चक्रबोर्ती और संजना सांघी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के जाने के गम में इमोशनल पोस्ट्स शेयर किये हैं| पर इन सबके बीच अंकिता लोखंडे ने भी एक दिया जलते हुए फोटो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है, "चाइल्ड ऑफ़ गॉड"|

View this post on Instagram

CHILD Of GOD 😇

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on



इस पोस्ट को देख कर अंकिता-सुशांत के फैन्स का मन आज फिर भर आया और कई फैन्स ने इमोशनल एमोजीस शेयर किया तो दूसरी तरफ कुछ फैन्स अंकिता लोखंडे को हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं| दरअसल पवित्र-रिश्ता शो से अंकिता और सुशांत की जोड़ी सभी को भाती रही और उनके फैन्स की इक्छा थी की ये प्रेमी जोड़ा कभी अलग ना हो, पर फैन्स की ये इक्छा भी अधूरी रह गई| आज अंकिता लोखंडे के भावुक कर देने वाले पोस्ट को देख उनके चाहनेवाले समझ गए के अंकिता आज भी सुशांत को नहीं भूल पाई हैं|

End of content

No more pages to load