Bollywood News


अनिल कपूर ने साझा किया अमिताभ के साथ ऐसा विडियो, फैन्स ने बोली ये बात!

बॉलीवुड के महानायक, अमिताभ बच्चन के ठुमके को कोन नहीं जनता| बच्चन जी की एक्टिंग व डांसिंग का अपना एक अलग ही अंदाज़ है, जो की उनके फैन्स को हर बार अपना दीवाना बना देता है| लेकिन इस वक़्त अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग लड़ रहे है| ऐसे में फ़िल्मी सितारों से लेकर आम आदमी तक हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करने लगा है|

इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव शो का थ्रोबैक विडिओ शेयर किया है जिसमे अनिल कपूर के साथ अमिताभ बच्चन परफॉर्म करते नज़र आ रहे हैं| साथ ही कैप्शन में लिखा है, "मुझे याद है पैक्ड स्टेडीयम्स में लाइव परफॉर्म करना| वो प्यार और एनर्जी बेमिसाल है| आपके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा हूँ"| देखिये पोस्ट -



इस पोस्ट पर अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के फैन्स ने खूब प्यार दिखाया| एक फैन ने तो कमेंट किया, "वाह! 2 लेजेंड्स और एक धमाकेदार परफोर्मेंस"| बाकी फैन्स अमिताभ जी के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं|

अनिल कपूर ने फ़िल्मी परदे पर आखिरी बार "मलंग" में एक पुलिसकर्मी की ज़बरदस्त एक्टिंग से सबका मन मोह लिया था| अब फैन्स को अनिल की अगली मूवी, "तख़्त" का इंतज़ार है जो की 24 दिसम्बर 2021 को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load