Bollywood News


फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 5 साल पूरे : निर्देशक ने की पुरानी यादें ताज़ा

कबीर खान निर्देशित बॉलीवुड की सुपरहिट हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने आज अपने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तस्वीर और एक वीडियों लोगों के साथ साझा की है। उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कबीर खान द्वारा शेयर की गई वीडियो में वह कलाकारों के साथ मस्ती करते हुए और अपने विचारों के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने पोस्ट के कप्ष्ण में लिखा कि,''एक ऐसी फिल्म जो हमारे दिलों से आई है और बजरंगी भाईजान पर आपके द्वारा बरसाए गए अभूतपूर्व प्रेम के कारण मेरे लिए यह हमेशा खास रहेगी। निरंतर सराहना के लिए धन्यवाद # 5YBBranrangiBhaijaan''|देखिये पोस्ट -





वर्कफ़्रंट की बात करें तो इस समय कबीर खान फिल्म ' 83 ' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load