Bollywood News


सुसाइड और मर्डर का फर्स्ट लुक जारी, सुशांत के फैन्स में दिखी काफी उत्सुकता

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत से पूरे देश को झटका लगा है। अभिनेता की मृत्यु 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर सुसाइड करने से से हुई थी। हाल ही में निर्देशक विजय शेखर गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' का पहला पोस्टर लोगों के साथ साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इसको देखकर सुशांत के फैन्स की फिल्म के प्रति जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है|

विजय शेखर गुप्ता निर्देशित फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' में सचिन तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म सुशांत के जीवन पर आधारित होगी, उनके द्वारा शेयर किये गए पोस्टर में सचिन के पहले लुक पोस्टर में उनके किरदार को 'द आउटसाइडर' का नाम दिया गया है। इसको देखकर सुशांत के फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| देखिये -



सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की मुंबई पुलिस अच्छी तरह से जाँच कर रही है। हाल ही में उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेता आदित्य चोपड़ा के बयान भी पुलिस ने दर्ज किये हैं।

End of content

No more pages to load