Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह म्यूज़िकल ट्रिब्यूट देंगे ए आर रहमान

संगीत सम्राट ए आर रहमान जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत को एक म्यूज़िकल ट्रिब्यूट देने की तैयारी में हैं| हाल ही में हुई घोषणा के अनुसार रहमान दिल बेचारा के प्रोमोशन और सुशांत की याद में होने जा रहे इस म्यूज़िकल ट्रिब्यूट में परफॉर्म करके सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देंगे|

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ये खबर हाल ही में ट्वीट करके फैन्स के साथ साझा की | इस इवेंट में रहमान संग और भी कई गायक शामिल होंगे और इसका प्रसारण 22 जुलाई यानी कल के दिन दोपहर 12 बजे डिज्नी + हॉटस्टार और सोनी म्यूज़िक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा| देखिये पोस्टर -



मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की जोड़ी मुख्य भूमिका में दिखेगी और साथ ही सैफ अली खान, साहिल वैद, स्वस्तिका मुख़र्जी, मिलिंद गुणाजी और जावेद जाफरी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| फिल्म के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और ये 24 जुलाई को डिज़नी+ हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load