Bollywood News


इस निर्देशक की रोमांटिक फिल्म में दिखेंगे आयुष्मान खुर्राना

'रॉक ऑन', 'काई पो चे' और 'केदारनाथ' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक कपूर और बॉलीवुड के पोस्टर बॉय के नाम से मशहूर आयुष्मान खुराना पहली बार एक प्रगतिशील फिल्म करने के लिए हाथ मिला रहे हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। अभी तक इसके टाइटल के बारे में कोई घोषणा नही की गई है परन्तु इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जा सकती है| फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है|

अभिषेक और आयुष्मान दोनों एक खास तरह के सिनेमा के लिए जाने जाते हैं और यह फिल्म निश्चित रूप से लोगों का खूब मनोरंजन करने वाली है। इसको बेहतर बनाने के लिए दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है| सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा के बाद अभिनेता के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे है, अगर खबरों की माने तो अबकी बार आयुष्मान सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं यह फिल्म अगले साल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी| देखिये पोस्ट -



आयुष्मान खुराना आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर हितेश केवल्य निर्देशित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला था। आने वाले समय में वह, राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'गूगली' में नजर आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load