Bollywood News


फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' के साथ हुई छेड़खानी, अनुराग के मन में है सवाल - किसने दिया हक़

अनुराग कश्यप हिंदी फिल्म जगत के उन महान निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी ऑफ बीट फिल्मों के लिए मशहूर है| जहाँ बात हो उनकी फिल्म "ब्लैक फ्राइडे" की तो उसे अनुराग की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना गया है, यहाँ तक की हॉलीवुड फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल ने भी इस फिल्म से प्रेरित हो कर अपनी फिल्म "स्लमडॉग मिलियनैर" के शुरुआती फिल्म दृश्यों का निर्माण किया था| फिल्म "ब्लैक फ्राइडे" जैसे साल 2004 में दुनिया भर में मशहूर हुई और उसी तरह आज भी यह फिल्म अपनी पठकथा से लोगो के मन को झकज़ोर देती है|

बता दें यह फिल्म डिज़नी+हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है पर बहुत सारी एडिटिंग के साथ जो की फिल्म की मूल कहानी के साथ छेड़छाड़ करती है| इसी मुद्दे को उठाते हुए अनुराग कश्यप ने इस विषय पर अपने एक प्रशंसक का ट्वीट रीट्वीट किया जिसमे उनके फैन ने फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' की लम्बाई पर कटाक्ष करते हुए लिखा की आपको (डिज़नी+हॉटस्टार) फिल्म को ऐसे काटने का हक़ किसी ने नही दिया| बता दे, यह फिल्म 167 मिनट लम्बी है पर हॉटस्टार पर यही फिल्म सिर्फ 133 मिनट की दिखाई गयी है| डालिए नज़र हालिया ट्वीट पर -



बता दें यह अनुराग कश्यप द्वारा लिखीत और निर्देशित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो कि हुसैन ज़ैदी की किताब "ब्लैक फ्राइडे" पर आधारित है| फिल्म में केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा, किशोर कदम और ज़ाकिर हुसैन अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए नज़र आये हैं|

End of content

No more pages to load