Bollywood News


अब ये सेलेब्रिटी आए हैं कोरॉना पॉज़िटिव, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कि परिजनों से बात

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक छोटी सी बच्ची से बात कर रहे हैं। बता दें कि यह कोई आम लड़की नहीं है, यह एक टिक टॉक स्टार नूर है जिसने अपने विडियोज़ से हम सबका मन खूब में बहलाया है।

नूर एक 5 साल की बच्ची है जो लॉकडाउन के समय में टिक टॉक पर छा गई, उसके 1.5 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स रह चुके हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर नूर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राखी बांधने की ठान ली थी। पर जहां अमरिंदर जी से मिलने से पहले कोवीड टेस्ट होना अनिवार्य है, वहीं बेचारी नन्ही नूर अपने पिता के साथ कोरोना पॉज़िटिव आ गई।

इस खबर के मिलते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा, "मेरी नूर से बात हो चुकी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है के वह पूरी तरह से ठीक महसूस कर रही है और मै आशा करता हूं कि नूर अपने पिता के साथ कोरोना को हरा कर जल्द ही मुझसे मिलने आएंगी।" देखिये ट्वीट -

बताते चलें कि पंजाब में बाकि राज्यों के मुकाबले काफी कम केस आए हैं| यहाँ पर अब तक कुल 18,527 केस मिले हैं, जिसमे से ठीक हो कर घर वापस आने वालों की संख्या 11,882 है|

End of content

No more pages to load