कुछ समय पहले उन्होंने लोगों को बताया था कि वह कोई विशेष डायट प्लान का पालन नहीं करते हैं, वह वही खाते हैं जो उनके शरीर के लिए उपयुक्त होता है| हाल ही में उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर को देखकर बॉलीवुड स्टार भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अनिल की जबरदस्त बॉडी की तारीफ कर रहे हैं | देखिये -
अनिल कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय और दिशा पाटनी के साथ नज़र आए थे| आने वाले समय में वह करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, करीना कपूर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें|



