Bollywood News


प्राकृतिक दवाइयों का सेवन करती नज़र आई बॉलीवुड की यह हॉट अदाकारा

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका के लोस एंजल्स में रह रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से अपने फैन्स को निजी जिंदगी के बारे अपडेट करती रहती हैं अपने जीवन का पूरा आनंद लेना पसंद करती हैं| हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसको देखकर आपको अपने बेहतरीन मस्ती भरे दिन याद आ जाएगें| इस तस्वीर में वह प्रकृति के अनुभव का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं, इस तस्वीर को उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका सफेद वन पिस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं| उन्होंने धूप से बचने के लिए आँखों पर चश्मा लगा रखा है और सर पे काली टोपी लगाए वह काफी आकर्षक लग रही हैं| प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " माँ प्रकृति की दवा"| सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा अभिनेत्री की इस तस्वीर को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -

View this post on Instagram

Mother nature's medicine.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बड़े पर्दे पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आई थी, इसमें उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं, कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ इस बात की जानकारी को साझा किया था| उन्होंने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर टीवी डील को साइन किया है| उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load