Bollywood News


खुद की तारीफ़ से बाज़ नहीं आती कंगना रनौत, जानिए अब क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हर अंदाज़ से हम वाक़िफ़ हैं! चाहे वह अपने बोल्ड बयान से किसी पर शिकंजा कस रही हो या फिर अपने सादगी भरे अंदाज़ से लोगों का दिल जीत रहीं हो, उन्हें जनता का पूरा साथ मिलता है। हाल ही में कंगना द्वारा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को फैन्स जम कर प्यार दे रहे हैं।

बीते रविवार कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट किया था, इन तस्वीरों में वह फ़्रांस में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहीं हैं। पोस्ट के साथ वह लिखतीं हैं कि उन्हें पेरिस बहुत पसंद है और जब भी वह विदेश घूमने जाती हैं, तब सभी उन्हें फ्रेंच मानने लगते हैं। देखिए पोस्ट -



अब कंगना रनौत निर्देशक एएल विजय की आगामी फिल्म "थ्लैवी" में मुख्य अभिनय करती नज़र आने वाली हैं, यह फिल्म तमिल नाडू की पुर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय जयललिता के जीवन पर आधारित होगी| इस फिल्म की शूटिंग को 23 नवम्बर 2019 के दिन हिंदी, तमिल और तेलगु में एक ही नाम से एक साथ शुरू की गयी थी|

End of content

No more pages to load