Bollywood News


छात्रों की मदद के लिए सामने आए सोनू सूद, अब किया ये वादा!

प्रवासी मज़दूरों के मसीहा, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं| उन्होंने लॉकडाउन के समय लाखों लोगों को उनके घर पहुँचाने का ज़िम्मा उठाया, और अब-जब देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है तब भी वह लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं|

बीते शुक्रवार सोनू सूद ने JEE और NEET की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मदद करने का प्रण लेते हुए अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है| पोस्ट के ज़रिये सोनू कह रहे हैं कि जिन छात्रों के पास परीक्षा केंद्र तक पहुँचने की सुविधा नहीं है, वह उनके आने-जाने का प्रबंध करेंगे| डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

I AM THERE WITH YOU ❣️🙏 #NEET #JEE

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



सोनू सूद अब जल्द ही चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है जिसमे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा |

End of content

No more pages to load