Bollywood News


आफताब शिवदसानी इस वजह से हुए कोरोना के शिकार

बॉलीवुड अभिनेता अफताब शिवदासानी ने शुक्रवार को बताया है कि वह कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने इस बात बात की जानकारी ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही फैन्स उनके जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थनाएँ कर रहे हैं|

आफताब ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "हैलो एवरीवन, उम्मीद करता हूं आप सभी फिट और अच्छे हैं और अपना ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में मुझे ड्राई कफ और हल्के फीवर के लक्षण नज़र आए और मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। दुर्भाग्य से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं इस समय डॉक्टर्स की देख-रेख में हूँ और मुझे 'होम क्वॉरंटीन' की सलाह दी गई है"| अभिनेता ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी जांच कराने की विनती की है।देखिये -



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन दुसांज शिवदासानी ने कुछ समय पहले अपनी प्रोडक्शन कंपनी माउंट ज़ेन मीडिया लॉन्च की थी। इस प्रोड्क्शन के जरिये दोनों फिल्मों, ऑनलाइन शो और वेब सीरिज को प्रदर्शित किया करेगें, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा अपने फैन्स को दी थी|

End of content

No more pages to load