Bollywood News


विवाद भरे दिनों के बीच भतीजे पृथ्वीराज के साथ मस्ती करती नज़र आई कंगना रनौत

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक आवाज़ के लिए काफी लोकप्रिय हैं| हाल ही में उन्होंने अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे, और अपने भतीजे पृथ्वीराज के साथ बिताए प्यार भरे दिनों की एक तस्वीर साझा की है। इन्टरनेट यूज़र्स इस तस्वीर पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना मुंबई से अपने घर मनाली के लिए रवाना हो गई हैं इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर लोगों को दी है| कुछ समय पहले शेयर की गई तस्वीर में वह पृथ्वीराज के साथ मस्ती करती नज़र आई हैं|

हाल ही में उन्होंने ट्विट करते हुए एक बार फिर शिवसेना को निशाना बनाया है और कहा है कि, "चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला"। देखिये उनके ट्विट -









अगर आपको याद हो बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के ऑफिस पर तोड़फोड़ करने पर रोक लगा दी थी| कंगना के ऑफिस पर बीएमसी द्वारा की गई इस कार्रवाई पर अब कोर्ट में 22 सितंबर को अगली सुनवाई होगी| रविवार को कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से भी मुलाकात की है, इस दौरान कंगना ने अपने ऑफिस पर हुई कार्रवाई के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कंगना आने वाले समय में ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load