Bollywood News


कंगना रनौत ने करण जोहर से कहा, 'इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर और उसके पापा ने नहीं बनाई'

बॉलीवुड की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से ट्विटर जॉइन किया है तब से वह लगातार इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नज़र आई हैं| हाल ही में कंगना रनौत ने जया बच्चन के राज्यसभा बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि "जया जी अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता बच्चन होती जिसे पीटा गया होता, ड्रग्स दी गई होती और बदतमीजी की गई होगी, तो क्या तब भी आप यही बात बोलती?" अभिनेत्री की इस पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कंगना रनौत के इस ट्वीट पर समाजवादी पार्टी के कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, "कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फिल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती"|

उनकी इस बार पर भी कंगना ने अपना जवाब दिया और लिखा कि, "इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासीयों ने बनाई है"| देखिये कुछ ट्विट-











कंगना का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हर पोस्ट वर्तमान समय में विवाद का रूप ले रहा है| बहस यहीं खत्म नहीं हुई इसी क्रम में कंगना ने एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी के भी ट्वीट का जवाब दिया| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निखिल आडवाणी ने कंगना के ट्वीट पर लिखा था कि, "इस तर्क से फिल्म जगत के भी एक एक व्यक्ति ने सारे भारतवर्ष का निर्माण किया है| हर चीज़ में हमारा भी उसी तरह योगदान है, आपको बनाने में भी| आपकी फिल्मों की टिकट भी हम ने खरीदी हैं, मगर कल को आप कुछ गलत करें या सही तो हम सम्पूर्ण फिल्मजगत को ना तो दोषी ठहरा सकते हैं ना दाद दे सकते हैं"|

End of content

No more pages to load