Bollywood News


जया बच्चन के बयान का बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे समर्थन, कहा 'बैकबोन ऑफ़ बॉलीवुड'

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन द्वारा ड्रग्स संबंधी बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| जया ने राज्यसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है| इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन पर भी निशाना साधा है| जया के इस बयान के बाद जहां एक ओर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने उनके इस भाषण की निंदा की है, वहीं कुछ सेलेब्स ने जया की तारीफ भी की है|

हाल ही में तापसी पन्नू ने राज्यसभा के मानसून सत्र का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि, "हम हमेशा पहल करते हैं, जागरूकता अभियान के लिए खड़े हुए हैं. अब इस कर्ज को वापस चुकाने का वक्त आ गया है| मुंहतोड़ जवाब देते हुए, फिर से एक बार फिल्म इंडस्ट्री से एक महिला ने आवाज उठाई है, सम्मान"|

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी जया प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि, "जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूं, जिनको पता नहीं वो देख लें, रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है"| देखिये कुछ ट्विट-







इससे पहले कंगना रनौत ने जया के इस बयान पर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी और लिखा था कि, "जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को मिडल ऐज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती| क्या आप तब भी ये ही कहती अगर अभिषेक लगातार उत्पीड़न की शिकायत करता और एक दिन फांसी पर लटका मिलता?"|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संसद के पहले दिन के सत्र में रवि किशन ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने की बात सामने रखी थी| आज दूसरे दिन जया बच्चन ने उनके उपर इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है| जया बच्चन ने कहा कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है| उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी के सांसद रवि किशन पर भी निशाना साधा है, जया बच्चन ने कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं, ये गलत बात है|

End of content

No more pages to load