शाहरुख़ खान और तापसी पन्नू के लिए फैन्स के लिए एक गुड न्यूज़ सुनने को मिल रही है | इन्टरनेट और अफवाहों के इस दौर में ख़बरों की कोई कमी नहीं है और ऐसे ही एक उडती हुई खबर बॉलीवुड से आई है शाहरुख़ खान और तापसी पन्नू एक साथ काम करने वाले हैं | जी हाँ, खबर तो यही है अब इसमें सच्चाई कितनी है ये तो समय ही बताएगा |
फिल्म है राजकुमार हिरानी की आगामी कॉमेडी-ड्रामा जिसमे शाहरुख़ के काम करने की चर्चा लम्बे समय से चल रही है | नया अपडेट ये है की अब शाहरुख़ के साथ राजू फिल्म में तापसी को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं | ऐसा होता है तो शाहरुख़ और तापसी दोनों के ही चाहनेवालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी और दोनों की जोड़ी को हिरानी परदे पर कैसे पेश करते हैं ये देखना भी दिलचस्प होगा |
तापसी आखिरी बार हमें अनुभव सिन्हा की ड्रामा फिल्म 'थप्पड़' में नज़र आई थी जिसमे उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी | आगे हमें विनिल मैथ्यू की थ्रिलर 'हसीन दिलरुबा' और अकर्ष खुराना की स्पोर्ट्स-ड्रामा 'रश्मि रॉकेट' में नज़र आएंगी | वहीँ बादशाह खान शाहरुख़ 2018 में कैटरिना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ आनंद राय की 'ज़ीरो' में दिखे थे |
राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख़ खान संग तापसी पन्नू हुई फाइनल?
Tuesday, September 15, 2020 17:50 IST


