Bollywood News


पायल रोहातगी ने लगाए जया बच्चन पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

अभिनेत्री पायल रोहातगी ने बॉलीवुड की दिग्गज स्टार और राज्य सभा सांसद जया बच्चन के संसद में दिए बयान को लेकर उनको अपने ज़ुबानी तीरों का निशाना बनाया है| पायल रोहातगी ने हाल ही में इन्स्टा पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जया बच्चन के रवि किशन और कंगना को टारगेट करते बयान पर आरोप लगाती नज़र आ रही हैं| इस वीडियो के द्वारा पायल ने कंगना रनौत के ऑफिस में हुई तोड़फोड़ पर जया की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है| अभिनेत्री के इस वीडियो को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

जया बच्चन ने संसद सत्र के दूसरे दिन आरोप लगाया है कि बॉलीवुड को बदनाम करने की लगातार कोशिश की जा रही है| जया बच्चन का भाषण अभिनेता-राजनेता रवि किशन पर एक अप्रत्यक्ष प्रहार माना जा रहा था, क्योंकि इसके पहले सोमवार को रवि किशन ने दावा किया था कि फिल्म उद्योग में नशे का कारोबार चलता है| कुछ समय पहले जब जया बच्चन ने जब रवि किशन और कंगना रनौत पर निशाना साधा तो बेबाक अभिनेत्री पायल रोहतगी ने हाल ही में जया बच्चन पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं| देखिये वीडियो -



पायल ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद श्वेता बच्चन नंदा की पोस्ट पर भी चुटकी ली है| पायल ने वीडियो में कहा कि, "आप कंगना के लिए क्यों नहीं खड़ी हुईं? आपको उसका समर्थन करना चाहिए क्योंकि वह आपके उद्योग से संबंधित हैं"| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

End of content

No more pages to load