Bollywood News


कंगना रणौत ने लगाया दीपिका पादुकोण पर ये सनसनीखेज़ आरोप

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और सितारों को निशाने पर ले रखा है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी कंगना रणौत अक्सर आलोचना करती हुई नज़र आती हैं। इनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं, कंगना रणौत अक्सर दीपिका पादुकोण की आलोचना और उन पर कटाक्ष करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दीपिका पर ड्रग्स को लेकर निशाना साधा है|

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से कंगना रणौत लगातार ट्विटर के जरिए इस मुद्दे को उठा रही हैं। साथ ही ड्रग्स का सेवन करने को लेकर कई सितारों पर निशाना भी साध चुकी हैं। अब कंगना रणौत ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को हाई सोसाइटी की अमीर स्टार किड बताते हुए उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।

कंगना रणौत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक नतीजा है। हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?' #boycottBollywoodDruggies #DeepikaPadukon"|देखिये -



सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण पर यह आरोप उस समय लगाया है कि जब एनसीबी को रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से 5 टॉप अभिनेत्रियों के नाम का पता चला है। हालांकि इसमें नाम एक ही अक्षर में लिखे गए हैं जिससे किसी के नाम का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

मीडिया खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती की चैट से N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है। N,D और K के बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं। खबरों के मुताबिक एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

End of content

No more pages to load